आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो लोग घायल

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक स्थित कॉस्मेटिक दुकानदार व एक अन्य युवक के साथ आपसी विवाद में धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया है. मामले को लेकर कॉस्मेटिक दुकानदार आशीष मंडल ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया की मारपीट के बाद घायल कॉस्मेटिक दुकानदार एवं युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया. कॉस्मेटिक दुकानदार चम गांव के रहने वाला है. कॉस्मेटिक दुकानदार ने अपने आवेदन में कहा है कि सोमवार को करीब 3:00 बजे चामा गांव निवासी नंदन मंडल, सूजोन मंडल अन्य लोगों ने उनके साथ ही एक अन्य कारण कुमार मंडल के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया है. एक का बांया पैर का जांघ व एक का बांया हाथ कट कर जख्मी हो गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आशीष मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन