6:30 बजे सड़कों पर सायरन की हूं-हूं की तेज आवाज से सर्तक हुए लोग, 6:58 में शहर में छा गया अंधेरा

Updated at : 07 May 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
6:30 बजे सड़कों पर सायरन की हूं-हूं की तेज आवाज से सर्तक हुए लोग, 6:58 में शहर में छा गया अंधेरा

6:30 बजे सड़कों पर सायरन की हूं-हूं की तेज आवाज से सर्तक हुए लोग, 6:58 में शहर में छा गया अंधेरा

विज्ञापन

– कटिहार-पूर्णिया मिरचाईबाड़ी-सिरसा सड़क पर लाइव 12 मिनट तक लोग बचने व बचाने में रहे मशगुल, सड़क पर छाया रहा सन्नाटा कटिहार साढ़े छह बजे कटिहार-पूर्णिया एनएच 131 सड़क पर करीब पन्द्रह पुलिस की वाहन रफ्तार भरती रही. अचानक सायरन की आवाज व बीच- बीच में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को अपने घरों में छूपने को लेकर निर्देश के बाद लोग अपने- अपने घरों में छुपते नजर आयें. हालांकि इस दौरान सड़कों पर कई वाहन चालक हेडलाइट जलाकर आवागमन करते रहे तो कईयों ने वाहन के लाइट बंद कर परिचालन किया. 6:58 में बिजली बंद कर दी गयी. जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया. अंधेरा होने के कारण दूर दूर तक सड़क जहां वीरान हो गयी. वहीं घरों में अंधेरा छा गया. सड़क किनारे सजी दुकान के दुकानदारों द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान के बल्ब खोलते नजर आयें. करीब बारह मिनट तक बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों के बीच कई तरह के कयास लगाये जाने लगे. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा कई तरह के कयासों के बीच भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ने तक की चर्चा होने लगी. करीब बारह मिनट तक लोग पाकिस्तान भारत के बीच युद्ध को लेकर चर्चा करते रहें. शाम 7:12 बजे बिजली आने के बाद लोग अपने अपने घरों से निकलकर बाहर आयें. मालूम हो कि प्रशासन द्वारा बुधवार को दस मिनट तक ब्लैकआउट मॉकड्रिल किये जाने को लेकर पूर्व में तैयारी कर ली गयी थी. इस दौरान सभी को वैसे स्थलों पर छुपने को बता दिया गया था. जहां एयर स्ट्राइक के बाद बचा जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन