सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट, नागरिकों ने दिखाया अनुशासन

Updated at : 07 May 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट, नागरिकों ने दिखाया अनुशासन

सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट, नागरिकों ने दिखाया अनुशासन

विज्ञापन

– एनएच 31 एवं 81 गेड़ाबाड़ी में लाइव रिपोटिंग कोढ़ा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बुधवार को कोढ़ा थाना क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे थाना क्षेत्र में ब्लैकआउट किया गया. नागरिकों ने अनुशासन का परिचय देते हुए इस अभ्यास में सक्रिय भागीदारी निभायी. शाम 6:58 बजे मॉक ड्रिल का सायरन बजते ही नागरिकों को सतर्क कर दिया गया. ठीक 7:00 बजे से 7:10 बजे तक सभी घरों, दुकानों, वाहनों और सार्वजनिक स्थलों की लाइटें बंद कर दी गयी. इस अवधि में किसी भी प्रकार की रोशनी का उपयोग नहीं किया गया. लोगों ने इनवर्टर और जनरेटर जैसे वैकल्पिक साधनों का भी उपयोग नहीं किया. जिससे मॉक ड्रिल का उद्देश्य पूर्णतः सफल रहा.कोढ़ा थाना क्षेत्र में 112 नंबर की पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए भ्रमण करती रही. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी चौराहे पर पुलिस वाहन ने सायरन बजाकर नागरिकों को सतर्क किया. इस दौरान बाजार में वाहनों की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगाई गई थी. मॉक ड्रिल के दौरान देशभक्ति का माहौल भी देखने को मिला. जब पूरे क्षेत्र में अंधकार छाया हुआ था. तब कुछ स्थानों पर नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारत जिंदाबाद जैसे देशभक्ति नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से भी देशप्रेम की भावना को मुखर किया गया. प्रशासन की ओर से नगर निगम क्षेत्र में भी ब्लैकआउट करने का निर्णय लिया गया था. यह अभ्यास पूरे जिले में एक साथ किया गया. जिसका उद्देश्य नागरिकों को संभावित युद्ध या अन्य आपात स्थिति में सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियों को अपनाने की जानकारी देना था. प्रभारी कोढा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे भविष्य में जब भी इस प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित की जाय, तो उसमें पूर्ण सहयोग दें. सायरन बजते ही अपने घरों के अंदर रहें, सभी प्रकार की रोशनी बंद करें, और किसी भी अफवाह से बचें. यह प्रशिक्षण राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक है. एक शादी समारोह में कोढ़ा पहुंचे विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल लेकिन 7:00 बजे के बाद अंधेरा में वह भी उपस्थित रहे. सभी नागरिकों को भी जागरूक किया कि सरकार के साथ खड़े रहे और अपने-अपने मोबाइल से लेकर घरों का लाइट बंद कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन