मध्य विद्यालय बड़ी चातर के प्रबंध समिति सचिव बनीं अनीसा खातून

Updated at : 30 Jun 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय बड़ी चातर के प्रबंध समिति  सचिव बनीं अनीसा खातून

मध्य विद्यालय बड़ी चातर के प्रबंध समिति सचिव बनीं अनीसा खातून

विज्ञापन

फलका फलका प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बड़ी चातर में विद्यालय शिक्षा समिति गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में शिक्षक, अभिभावक आदि मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से पुराने कमेटी के सभी लोगों का पुनः चयन किया गया. जिसमें पदेन अध्यक्ष पद पर वार्ड सदस्य रवीना खातून, पदेन सदस्य विद्यालय प्रधानाध्यापक राजीव कुमार दास, पदेन सदस्य वरीयतम शिक्षक बिंदी कुमारी बनी. जबकि विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव पद पर अनीशा खातून का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जबकि सदस्य पद पर कविता कुमारी, निरमा देवी, अनीशा खातून, उषा देवी, रहमती खातून, सगुफा खातून, रशीदा खातून, निखत परवीन का भी मनोनयन किया गया. नव चयनित विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अनीशा खातून ने कहा कि सर्वसम्मति से मुझे विद्यालय प्रबंध समिति का सचिव चुना गया है. मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है. हम उस पर हमेशा खड़ी रहूंगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय के पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय को सुचारू रूप से संचालन में भी वह अपनी अहम भूमिका निभायेंगी. उन्होंने आगे कहा कि वे अपने समिति के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चलते हुए विद्यालय में बीच-बीच में औचक निरीक्षण भी करेंगी. ताकि विद्यालय के विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहे. इस अवसर समिति प्रतिनिधि बाबूल, इबतखार आलम, इजहार आलम, आजाद, तबरेज आलम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन