ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी दीवाली, बांटी मिठाई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी दीवाली, बांटी मिठाई
कटिहार आतंकवाद के सफाया के लिए अति प्रभावशाली सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में शहर के शहीद चौक पर वीर सैनिकों के सम्मान में भारत माता की जय एवं वीर सैनिक जिन्दाबाद के साथ जश्न मनाया गया. कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार, गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा, विरेन्द्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए. मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नेस्तनाबूद करने और भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों का समूल नाश करने के लिए की गई है. कहा कि नया भारत अब चुप नहीं बैठेग. हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा. कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से खुशी जाहिर करते हुए कहा की भारत की सेनाओं और प्रधानमंत्री जितनी प्रशंसा की जाये कम है. उनकी निर्णायक शक्ति ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को सम्मान दिलाया. ऐयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान का कमर तोड़ने का काम किया है. भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर जश्न मनाया. मौके पर महिला जिला मंत्री मंजू चंद्रवंशी, नेहा किरण, मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, जोक्शन यादव, छाया तिवारी, नगर अध्यक्ष निलेश ठाकुर, कार्यालय मंत्री अजय दास, प्रमोद महतो, मनोज सरकार, महेंद्र झा, भास्कर, गौरव कश्यप, अंकित मालाकार, बबलू गुप्ता, प्रियंका सिंह, शिव शंकर सरकार, श्वेता राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नगर के भाजपा एवं मोर्चा के कार्यकर्ता ने जश्न मनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




