आफिया आरफी को मैथ पार्क को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में चुना गया

Updated:
विज्ञापन
आफिया आरफी को मैथ पार्क को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में चुना गया

आफिया आरफी को मैथ पार्क को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में चुना गया

विज्ञापन

अमदाबाद विज्ञान प्रोजेक्ट लर्निंग बेस्ड आधारित प्रदर्शन की राज्य स्तरीय मेला में 26 फरवरी को एससीईआरटी पटना में आयोजित कार्यक्रम में कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर की छात्रा आफिया आरफी के मैथ पार्क को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में चुना गया. इन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक वसीम रजा ने कहा, विद्यालय की शिक्षिका शिवानी गुप्ता के नेतृत्व में वर्ग 6 से 8 के प्रोजेक्ट लर्निंग बेस्ड कार्यक्रम के तहत आफिया आरफी ने पूर्व में प्रखंड स्तरीय मेले में 1 दिसंबर को मैथ पार्क प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान पाई थी. 20 जनवरी को डाइट टिकापट्टी में भी उसका चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हुआ था. 26 फरवरी को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसके मैथ पार्क प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के रूप में अतिथियों एवं पदाधिकारी ने चुना एवं इसे सील्ड देकर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए उन्होंने एवं छात्र की मार्गदर्शिका शिक्षिका शिवानी गुप्ता व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की टीमवर्क का परिणाम है कि आज राज्य स्तरीय मेले में आफिया आरफी के मैथ पार्क प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया. प्रधानाध्यापक रजा ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रत्येक शनिवार को प्रोजेक्ट लर्निंग बेस्ड के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं. कई तरह के संसाधन वे अपने निजी कोष से विद्यालय में जुटाते हैं. ताकि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा संसाधन के अभाव में कुंठीत ना हो सके. आफीया आरफी के विज्ञान पार्क को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चुने जाने पर उमवि पहाड़पुर के शिक्षक शिवानी गुप्ता, ममता गुप्ता, बृजेश कुमार, शिवानी धीमान, पंकज यादव, वहीद नवाज, सहाबुल इस्लाम, राजाराम, किशोर कुमार, उज्यंत कुमार गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन