सड़क के बीचोंबीच सामग्री रखने से हादसे की आशंका

Updated at : 18 May 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क के बीचोंबीच सामग्री रखने से हादसे की आशंका

सड़क के बीचोंबीच सामग्री रखने से हादसे की आशंका

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ के ग्रामीण मुख्य सड़क पर मक्का का बगरा फैला कर रखे जाने से परेशान है. जिससे आमजन के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मक्का सुखाने के लिए सड़क का उपयोग किया जा रहा है. जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है. मक्का का यह बगरा सड़क के बड़े हिस्से को घेर चुका है. इसके कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार ट्रैक्टर, बाइक और साइकिल सवारों को फिसलने की स्थिति का सामना करना पड़ा है. यह स्थिति किसी बड़ी सड़क दुर्घटना की चेतावनी दे रही है.ग्रामीण रमेश ठाकुर ने बताया, हमारे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है. बुजुर्गों और महिलाओं को भी पैदल चलने में दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मक्का के बगरे को तुरंत हटाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन