शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलायेगा अभाविप

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई ने जिले में बैठक की.

विज्ञापन

प्रदेश मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

कटिहार. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई ने जिले में बैठक की. प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि बैठक में आगामी पर्वों को लेकर सामाजिक व सेवा से जुड़े कई निर्णय लिए गये. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाना है. कुछ विदेशी लोग हमारे देश के लोगों को जाति, धर्म के नाम पर भड़काने व तोड़ने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन सब लोगों को मिलकर सौ प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करना है. इस मौके पर जिला संयोजक रोहन प्रसाद ने कहा कि छोटी दीपावली की शाम टावर चौक पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बड़ी दीपावली के दिन गरीब और दिव्यांगों के बीच दीपावली मनायी जायेगी. साथ ही मिठाई व सामग्री का वितरण किया जायेगा. इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष विनय कुमार पांडे, प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री विशाल सिंह, मोनू यादव, अमित गुप्ता, जय कुमार, प्रणव यादव, कृष कुमार, ध्रुव कुमार, पीयूष कुमार, सानू रोशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन