शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं की टीम को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं की टीम को किया रवाना

विज्ञापन

कटिहार कटिहार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधेपुरा कटिहार से शनिवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 45 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार साहा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शुभारंभ विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव ममता देवी, जीविका सदस्य सजनी देवी, सरिता देवी ने संयुक्त रूप से किया. सभी छात्र-छात्राओं को ””कानकीधाम”” मंदिर एवं उसके आसपास चाय बागान को देखने के लिए भेजा गया. प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार साहा ने बच्चों दे मुखातिब होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सामाजिक ज्ञान से भी जोड़ना है. परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें नयी चीजों को देखने-समझने का अवसर मिलता है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, मजदूर वर्ग के बच्चों के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी है. उनमें आत्मविश्वास और सीखने की ललक बढ़ती है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों के साथ बच्चों को परिभ्रमण के लिए भेजा है. छात्रों की सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया है. शिक्षकों की टीम तथा विद्यालय शिक्षा समिति की टीम भी बच्चों के साथ भ्रमण पर गयी है. स्थल पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकें. साथ में वरीय शिक्षक शिवम कुमार, शंभू नाथ कुमार एवं गार्गी कुमारी शिक्षिका भी बच्चों के साथ भेजा है. प्रधानाध्यापक एवं अभिभावकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित व सफल भ्रमण की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन