कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग से प्रशासन तक विषय पर सेमिनार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 07 Feb 2026 7:57 PM

विज्ञापन

कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग से प्रशासन तक विषय पर सेमिनार

विज्ञापन

– देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी को सही रणनीतियों पर विस्तार से की चर्चा – अभ्यर्थियों की ओर से की जाने वाली सामान्य भूलों से भी कराया अवगत कराया कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग से प्रशासन तक सिविल सेवा में करियर मार्ग विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया.सेमिनार का आयोजन प्रो निशांत कुमार एवं प्रो मेयारुल इस्लाम द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कटिहार रहे. उन्होंने सर्वप्रथम सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों के बीच अंतर पर प्रकाश डाला. इसके पश्चात उन्होंने बताया कि इंजीनियरों के लिए सिविल सेवा एक अत्यंत उपयुक्त करियर विकल्प क्यों है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीटेक, अध्ययन के दौरान विकसित होने वाली विश्लेषणात्मक क्षमता और तार्किक सोच प्रशासनिक सेवाओं में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है. स्वयं आईआईटी पटना से यांत्रिक अभियंत्रण के स्नातक होने के कारण उन्होंने विषय को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने यूपीएससी जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की. अभ्यर्थियों द्वारा की जाने वाली सामान्य भूलों से भी अवगत कराया. उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक इंजीनियर की पृष्ठभूमि ने प्रशासनिक कार्यों में उन्हें किस प्रकार सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. सेमिनार में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. समापन अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अरविंद प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन