राजद की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
राजद की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

राजद की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

फलका आगामी तीन मई 2025 को पटना में राजद अतिपिछड़ा वर्ग की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए राजद अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को समेली प्रखंड के विष्णु चक पंचायत भवन में हुई. संचालन राजद जिला महासचिव सह मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने किया. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष तेज नरायण पंडित मिथुन कुमार ने किया. बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बिहार के विमल मालाकार, पूर्व राजद अध्यक्ष तारकिशोर ठाकुर, सुदामा प्रसाद, पवन कुमार भारती प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश नाई महासंघ बिहार ने विस्तार से संबोधित किया. 25 अप्रैल को रैली की तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी की कटिहार की बैठक में सम्मिलित होने और रैली के लिए दो मई को कटिहार से पटना से प्रस्थान करने पर विचार -विमर्श किया गया. बैठक में, राजद जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद साह, बरारी प्रखंड के अध्यक्ष तन्वीर आलम, सत्यनरायण साह, अरुण कुमार, मनोज मंडल, अंजनी ठाकुर, नंदन मलाकार, श्याम लाल पंडित, लक्ष्मण कुमार, अंकेश कुमार, शिवम कुमार, रोहणी देवी, सुनीता देवी, किरण देवी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन