कांवरियों की सेवा के लिए लगाया गया शिविर

Updated at : 07 Aug 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
कांवरियों की सेवा के लिए लगाया गया शिविर

कांवरियों की सेवा के लिए लगाया गया शिविर

विज्ञापन

बलिया बेलौन श्रावणी पूर्णिया के मौके पर आरडीएस कॉलेज सालमारी प्रांगण में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब कंचन की ओर से सेवा शिविर लगा कर कांवरियों की सुविधा व विश्राम की व्यवस्था की है. कहा की सेवा शिविर शुक्रवार के सुबह से शनिवार की शाम तक कांवरियों के लिए खुला रहेगा. कांवरियों के लिए यहां प्रसाद, विश्राम गृह, मेडिकल सुविधा, शीतल पेय, स्नान, स्वच्छ शौचालय, निंबू पानी, निंबू चाय, ठंडा पेय की व्यवस्था की गयी है. शुक्रवार की दोपहर से रात्रि तक भक्ति जागरण का आयोजन होगा. श्रावण पूर्णिमा के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले हजारों की संख्या में कांवरिया भक्तों ने इस शिविर में आने की उम्मीद है. सभी भक्तजनों की सेवा के लिए महाप्रसाद, नींबू पानी, चिकित्सी सुविधा की निशुल्क सेवा दी जायेगी. आफताब कंचन ने बताया कि यह शिविर हम दोनों के द्वारा 15 वर्ष से भी अधिक समय से यहां लगाते आ रहे हैं. जिसमें आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य का सराहनीय सहयोग है. अधिक से अधिक संख्या में कांवरिया बंधुओं को आने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन