शराब के मामले में 71 गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के मामले में 71 गिरफ्तार

शराब के मामले में 71 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस शराब तस्कर, शराबियों के विरुद्ध सघन छापेमारी जारी रखी है. मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला पुलिस ने कार्रवाई कर शराब पीने के मामलें में 65 लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि शराब तस्करी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर 167 लीटर शराब बरामद किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस ने शराब के मामले में आठ आरोपित को गिरफ्तार किया है. हसनगंज थाना पुलिस ने छह आरोपित, रोशना थाना पुलिस नौ आरोपित, पोठिया थाना पुलिस नौ आरोपित, बलिया बैलोन थाना पुलिस नौ आरोपित एवं आजमनगर थाना पुलिस तीन आरोपित सहित अन्य थाना पुलिस ने भी उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन