पटना में 22 गुरु रविदास जी का 649वीं जयंती मनेगी

Updated:
विज्ञापन

पटना में 22 गुरु रविदास जी का 649वीं जयंती मनेगी

विज्ञापन

फलका पटना में 22 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया जायेगा. ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कटिहार जिला राजद की महिला जिला अध्यक्ष पूनम दास ने जिले भर के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवनकाल में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे महान संत की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और एकता का प्रतीक है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन