समकालीन अभियान के तहत की गई छापेमारी में 64 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
समकालीन अभियान के तहत की गई छापेमारी में 64 गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत की गई छापेमारी में 64 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार पूरे कटिहार जिला में गंभीर काडों में गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान के तहत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष द्वारा छापामारी किया गया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर गुरुवार की रात जिला पुलिस पदाधिकारी ने समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर कुल 64 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 38 रही. जबकि अजमानतीय वारंट में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जमानतीय वारंट में 21 लोगों पर कार्रवाई की गयी. एससी एसटी एक्ट के मामले में एक, लूट के मामले में एक, अपहरण के मामले एक तथा हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर जिला पुलिस की कार्रवाई में 21 लोगों को पकड़ कर 15 लीटर शराब बरामद किया है. जबकि जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए सघन वाहन चकिंग अभियान में 7.89 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन