पुलिस की दो दिनों की कार्रवाई में 53 गिरफ्तार

Updated at : 28 Jun 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की दो दिनों की कार्रवाई में 53 गिरफ्तार

पुलिस की दो दिनों की कार्रवाई में 53 गिरफ्तार

विज्ञापन

– अजमानतीय वारंट में 135 लोगों पर कार्रवाई कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने दो दिनों के अंतराल में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 53 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा 135 अजमानतीय में वारंट में 32 व 06 कुर्की का निष्पादन किया है. न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष ओपीध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में एक विशेष अभियान चलाया. वारंट, कुर्की, इश्तिहार के निष्पादन व विभिन्न शीर्षों में गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये अभियान में हत्या के प्रयास मामले में पांच, चोरी में 09, अपहरण के मामले में एक, आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. महिला प्रताड़ना के मामले में तीन, बाल श्रम के मामले में एक, मध्य निषेध के मामले में 11 जबकि विविध मामलों में 21 कुल 53 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. अजमानतीय वारंट के मामले में 135 लोग, 25 फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया गया है. छह लोगों के घरों को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया है. पुलिस ने वारंट तामिला के मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि रिकॉल पर 51 लोगों को छोड़ा गया. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना में एनबीडब्ल्यू में 42, इश्तिहार 05, सहायक थाना में एनबीडब्ल्यू में 13 लोग, सात फरार आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाये तथा चार आरोपित के घर कुर्की की. मुफस्सिल थाना में एनबीडब्ल्यू में छह मामलों का निष्पादन किया. अमदाबाद थाना में एनबीडब्ल्यू में आठ, बारसोई में आठ व कचना में आठ लोगों पर कार्रवाई की गयी. जिले के सभी थानों में एनबीडब्ल्यू सहित अन्य मामलों को लेकर गिरफ्तारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन