तीन पिकअप वैन से 46 गाय बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन पिकअप वैन से 46 गाय बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

तीन पिकअप वैन से 46 गाय बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर तेलता पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप में लदे कुल 46 मवेशी के साथ छह पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है. तेलता थानाध्यक्ष ने शिहपुर तेलता में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. 03 पिकअप चालक पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया. जब पुलिस ने पिकअप भान की तलाशी ली तो गाड़ी से 46 मवेशी गाय को बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मंजर उम्र 36 वर्ष पिता अब्दुल मतलीव ग्राम लाल टोली बनभाग थाना अमर, भानु शराफत उम्र 40 वर्ष पिता स्व ऐनुद्दीन ग्राम पूरणागंज थाना बायसी दोनो जिला पूर्णियाॅ, जावेद आलम उम्र 24 वर्ष पिता ग्यासुद्दीन बेनीपुर जलालपुर, जमशेद 45 वर्ष पिता बोका उर्फ सैरूद्दीन, रसलपुर, 05. फुलटु उम्र 28 वर्ष पिता डोमा रूसलपुर, समरूल हक उम्र 45 वर्ष पिता बाकर हुसैन रसलपुर चारों थाना बलिया बेलौन जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 23000 रुपया बरामद कर पिकअप जब्त किया है.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन