ePaper

300 छात्रों ने सीखे ध्यान तनाव प्रबंधन व सकारात्मक जीवन शैली के व्यावहारिक उपाय

Updated at : 26 Feb 2026 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
300 छात्रों ने सीखे ध्यान तनाव प्रबंधन व सकारात्मक जीवन शैली के व्यावहारिक उपाय

300 छात्रों ने सीखे ध्यान तनाव प्रबंधन व सकारात्मक जीवन शैली के व्यावहारिक उपाय

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को ले मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ब्राह्माकुमारीज संस्था द्वारा संचालित किया गया. जिसमें बीके सुनीरा व बीके मुकुटमणि ने विद्यार्थियों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त जीवन के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तनाव, चिंता एवं परीक्षा दबाव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सकारात्मक सोच एवं आत्म-नियंत्रण की भावना विकसित करना था. कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ रणवीर सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. विद्यार्थियों को ध्यान (मेडिटेशन), तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए गये. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में इं पंकज कुमार मंडल, इं अभिषेक मंकर, इं अमित, इं चंदन, इं राजीव रंजन, इं अंजली, इं गार्गी, इं कुंदन, इं हर्ष, इं हिमांशु शामिल रहे. संस्थान के कर्मचारी वर्ग से मनोज एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया. संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ रणवीर सिंह राणा के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन