मालवाहक ऑटो से 183 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
मालवाहक ऑटो से 183 लीटर शराब बरामद

मालवाहक ऑटो से 183 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन

कटिहार बलरामपुर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक ऑटो से 183 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बलरामपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि मालवाहक ऑटो से शराब की खेप लेकर कटिहार जिला सीमा में प्रवेश कर रहा है. उक्त सूचना पर बजरगांव चेकपोस्ट पर सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन जांच किया गया. मालवाहक ऑटो में रखे बोरा में कुल-183 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया तथा चालक संतोष कुमार पिता राजेन्द्र प्रसाद पोठिया थाना जलालगढ़ जिला पूर्णियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन