1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब की गयी नष्ट

1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब की गयी नष्ट
फलका होली शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध पोठिया पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर सघन छापेमारी की गयी. पोठिया पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के टिकापट्टी चांदपुर के नगर भट्ठा एवं भंगहा ग्राम में करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही विधिवत विनिष्ट कर दिया गया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है. बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. हालांकि इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










