कटिहार में बोले कन्हैया कुमार, ”प्रसाद” की तरह मुफ्त बांटे जा रहे राजद्रोह के आरोप

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कटिहार में कहा है कि राजद्रोह के आरोप ‘प्रसाद की तरह नि:शुल्क’ बांटे जा रहे हैं. हालांकि, आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है. मालूम हो कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर […]

विज्ञापन

कटिहार : भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कटिहार में कहा है कि राजद्रोह के आरोप ‘प्रसाद की तरह नि:शुल्क’ बांटे जा रहे हैं. हालांकि, आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे. कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था. उन्होंने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन’ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं. कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है. यह तब है, जब एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया, जिस पर अब तक यह आरोप नहीं लगाया गया है.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन