कोरिया पट्टी में छापेमारी कर 131 लीटर शराब किया बरामद

कोरिया पट्टी में छापेमारी कर 131 लीटर शराब किया बरामद
-जिला पुलिस की ओर से यह स्थान शराब एवं मादक पदार्थ के धंधे बाज के रूप में है कटिहार होली पर्व के मद्दे नजर समाहर्ता एवं पुलिस कप्तान के निर्देश पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम एवं नगर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 131 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा के बाद भी कोरिया पट्टी में शराब की बिक्री लगातार जारी रही है. जिला पुलिस एवं उत्पाद विभाग की पुलिस ने दर्जनों बार संयुक्त रूप से छापेमारी की, बावजूद कौरैया पट्टी में शराब का धंधा बंद नहीं हुआ. छापेमारी के एक-दो दिन तक शराब बंदी का असर दिखता है, उसके बाद पूर्व की भांति शराब की बिक्री आरंभ हो जाती है. होली त्योहार को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में नगर थाना पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील स्पॉट कोरिया पट्टी में सघन छापेमारी की. इस दौरान कोरिया पट्टी के हर एक घरों की एवं गलियों की गहनता से तलाशी ली गई. तकरीबन आधा दर्जन से अधिक घरों की गलियों, आंगन तथा घर के पीछे के भाग में तलाशी ली. 131.000 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद कर एक अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




