122.730 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
122.730 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

122.730 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत के रघुनाथपुर ढलान के समीप से अमदाबाद पुलिस ने दो स्कूटी पर लदे 122.730 लीटर विशी शराब जब्त किया. एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि पश्चिम बंगाल से लखनपुर घाट होकर विदेशी शराब ले जाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे एसआई भोला कुमार व एसआई रंजीत कुमार व पुलिस बल के साथ रघुनाथपुर ढलान पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. लखनपुर घाट की ओर से दो स्कूटी पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे. रुकने का इशारा देने पर वह लोग भागने लगे. पुलिस बल के साथ पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा गांव के छोटू कुमार के रूप में हुई है. दो व्यक्ति स्कूटी छोड़कर भागने में सफल रहे. दोनों स्कूटी जांच करने पर अलग-अलग ब्रांड के कुल 122.730 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. आगे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास एक मोबाइल फोन जब्त की गई है. शराब तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन