बिहार : कटिहार में जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिग सहित 32 गिरफ्तार

कटिहार:बिहार में कटिहार जिले के गुलाबबाग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के आरोप में 32 महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार किया है. जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. पूरा मामला कटिहार से सटे गुलाबबाग रेड लाइट इलाके का है. जहां पूर्णिया पुलिस ने […]
कटिहार:बिहार में कटिहार जिले के गुलाबबाग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के आरोप में 32 महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार किया है. जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं.
पूरा मामला कटिहार से सटे गुलाबबाग रेड लाइट इलाके का है. जहां पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार किया है. मीडियारिपोर्ट के मुताबिक बतायाजाताहै कि पूर्णिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलाबबाग मंडी में जहां कटिहार, पूर्णिया, अररिया और अन्य जगहों के व्यापारी माल खरीदने पहुंचते हैं, वहां बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है.
सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम बनायी और छापा मारा. पुलिस की इस कार्रवाई मेंकरीबबत्तीस लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्त में आये सभी लोगों के नाम, पते और अन्य जरूरी बातों की पुलिस जांच कर रही हैं. इनके सत्यापन के बादजरूरी कार्रवाई करते हुए इनको स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










