VIDEO: DM से दोस्ती के नाम पर SP ने विदाई समारोह में की हवाई फायरिंग, ADG ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2018 8:56 AM
कटिहार :बिहार के कटिहार मेंजिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक के तबादले के बाद आयोजित विदाई समारोह में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन द्वारा जिलाधिकारी से दोस्ती के नाम पर की गयी हवाई फायरिंग पर कार्रवाई करते हुए उनके तबादले पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में एडीजी एसके सिंहल ने कहा कि इस तरह की […]
कटिहार :बिहार के कटिहार मेंजिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक के तबादले के बाद आयोजित विदाई समारोह में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन द्वारा जिलाधिकारी से दोस्ती के नाम पर की गयी हवाई फायरिंग पर कार्रवाई करते हुए उनके तबादले पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में एडीजी एसके सिंहल ने कहा कि इस तरह की गतिविधि स्वीकार्य नहीं है. हम मामले की जांच करेंगे. साथ ही सख्त कार्रवाई करेंगे. तब तक उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा दी गयी है.
This is unacceptable.We will investigate matter & take strict action against him. His central posting has also been stayed till then: SK Singhal, Additional Director General of Police on celebratory firing by Katihar SP Siddharth Mohan Jain during his farewell ceremony. #Bihar pic.twitter.com/UI3QzcfoFE
— ANI (@ANI) May 2, 2018
चल रहा था विदाई समारोह, एसपी ने अचानक हवा में चलाई गोलियां, खाली कर दी मैगजीन
डीएम और एसपी के ट्रांसफर के बाद उनकी विदाई समारोह मनाया जा रहा था, इसी में गीत संगीत के बीच एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने दनादन हवाई फायरिंग शुरू कर दी और पूरी मैगजीन खाली कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. जानकारी के अनुसार विदाई समारोह कटिहार के रेलवे गोल्फ मैदान में मनाया जा रहा था. जिले के बड़े अधिकारी इसमें मौजूद थे.
एसपी और डीएम दोस्ती के गानों पर गा रहे थे और डांस भी करते नजर वीडियो में आ रहे हैं. आपको बता दें कि एसपी का कैडर बदलकर दिल्ली सीबीआई में भेजा गया है. समारोह में फिल्म शोले के गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’ पर डीएम और एसपी गले में हाथ डाले डांस कर रहे थे.
आप भी देखें वीडियो
#WATCH Bihar: Celebratory firing by Katihar Superintendent of Police(SP) Siddharth Mohan Jain during his farewell ceremony (1.5.18) pic.twitter.com/avJKoF2gsy
— ANI (@ANI) May 2, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










