कैमूर में ट्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, ट्रॉली बैग से 9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मोहनिया थाना में गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी
मोहनिया शहर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर ओडिशा से ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर पहुंचे थे.
Kaimur Drug Smuggling: मोहनिया के शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार की शाम एक ट्राली बैग से 9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से ट्रॉली बैग में रखा करीब 9 किलो गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी अंगद बैठा के पुत्र लाल बाबू व भगवानपुर थाना के टेकारी गांव निवासी शंकर तिवारी का पुत्र मंतोष तिवारी शामिल है.
आपके शहर में
ओडिशा से ट्रेन में लाया गया था गांजा
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिला की ट्रेन से दो तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे है. जिसके सूचना पर दोनों आरोपित ओडिशा से गांजा लेकर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मोहनिया पहुंच कर दुर्गावती ले जाने की तैयारी में थे. गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ और मोहनिया पुलिस ने हाई स्कूल के पास सड़क पर निगरानी शुरू की. इसी दौरान दोनों को ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया गया.
9 किलो गांजा के साथ मोबाईल भी बरामद
तलाशी के दौरान बैग से करीब 9 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. जबकि दो मोबाईल भी बरामद किया गया है.
बिहार की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दुर्गावती ले जाने की थी तैयारी
इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन मोड़ के पास से दो लोगों को ट्राली बैग में रखे 3 बंडल गांजा जो करीब 9 किलो बरामद किया गया है. गांजा को उड़ीसा से ट्रेन से लेकर मोहनिया आ ये थे जहां से दुर्गावती लेकर जाना था. पुलिस आगे की करवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए