कैमूर में वाहन जांच अभियान तेज, रामगढ़ पुलिस ने 17 चालकों से 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर वाहनों का चालान काटती पुलिस

रामगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है. यह सघन वाहन जांच अभियान मोहनिया-बक्सर मुख्य पथ पर चलाया गया. पुलिस ने नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है, जो आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन

 Kaimur traffic police: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई जांच के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों से कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोहनिया-बक्सर मुख्य पथ पर हुई वाहनों की जांच

पुलिस ने मोहनिया-बक्सर मुख्य पथ पर थाना के सामने नदी पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस सहित आवश्यक कागजातों की जांच की गयी. दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट की भी जांच की गयी.

17 वाहनों का चालान काटा

जांच के दौरान कागजात में कमी और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. कुल 17 वाहन चालकों का चालान काटकर उनसे 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस की अचानक सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही. कई चालक जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते भी नजर आए.

बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

रामगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है.


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन