ePaper

पुसौली में तीन किन्नरों ने की छठ पूजा

Updated at : 28 Oct 2025 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
पुसौली में तीन किन्नरों ने की छठ पूजा

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम पुसौली में देखने को मिला

विज्ञापन

पुसौली. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम पुसौली में देखने को मिला, जहां किन्नर समाज की तीन किन्नरों ने भी विधि-विधान से छठ महापर्व का व्रत किया. सोनी किन्नर ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से छठ पूजा करती आ रही हैं और हर वर्ष सूर्य भगवान से समाज के लोगों की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. सपना नायक ने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से लगातार छठ का व्रत रख रही हैं. उन्होंने बताया कि यह पर्व आत्मिक शुद्धि और लोक कल्याण का प्रतीक है. तीनों किन्नरों ने परंपरागत तरीके से नदी तट पर रह कर व्रत रखे, संध्या अर्घ और सुबह का अर्घ अर्पित कर लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उनके साथ कई श्रद्धालु भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन