वैज्ञानिकों ने छात्राओं को सीमेंट फैक्ट्री का कराया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

आदर्श बालिका प्लस टू उच्च माध्यमिक रामगढ़ की 22 छात्राओं को दुर्गावती के हिमालया सीमेंट कंपनी का भ्रमण करा कंपनी में बनने वाले सीमेंट व सीमेंट बनाने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी

विज्ञापन

रामगढ़. गुरुवार की दोपहर भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में केंद्रीय कार्यालय पटना से आये वैज्ञानिकों द्वारा आदर्श बालिका प्लस टू उच्च माध्यमिक रामगढ़ की 22 छात्राओं को दुर्गावती के हिमालया सीमेंट कंपनी का भ्रमण करा कंपनी में बनने वाले सीमेंट व सीमेंट बनाने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. नोडल शिक्षक नीतू राय व अनामिका कुमारी के नेतृत्व में गयी छात्राओं को वैज्ञानिकों द्वारा बोर्ड पर छात्राओं को बनने वाली सीमेंट के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी. इस दौरान उनके द्वारा छात्राओं को फैक्ट्री में चलने वाली मशीन के एक एक कल पुर्जे से अवगत कराया गया व उनके योगदान के बारे में भी बताया गया. छात्राओं द्वारा वैज्ञानिकों से बीच बीच में रोककर सवाल भी पूछे गये, जिनका सही जवाब मिलने पर छात्राएं संतुष्ट दिखी. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, स्नेहा, सुमन, प्रिया, रौशनी, कंचन, फिजा सहित कुल 22 छात्राओं ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन