कैमूर जिला फुटबॉल लीग में महिला टीम ने 2-0 से दर्ज की जीत, पुरुष वर्ग का मुकाबला रहा गोलरहित
मैच खेलते खिलाड़ी
Kaimur News : कैमूर जिला स्तरीय फुटबॉल लीग में सबार महिला टीम ने अखलासपुर को 2-0 से हराया. भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
Kaimur News : जिला फुटबॉल संघ कैमूर के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में 18 अगस्त से आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के तहत रविवार को महिला एवं पुरुष वर्ग के दो मुकाबले खेले गये. कार्यक्रम का उद्घाटन विकास कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बिरजू सिंह पटेल, मुन्ना पाठक, अरविंद चौबे एवं पूर्व जिला एथलेटिक्स संघ सचिव कबीर अली मौजूद रहे.
आपके शहर में
सबार की महिला टीम ने 2-0 से जीता मुकाबला
पहला मुकाबला न्यू युवा महिला स्पोर्ट्स क्लब, सबार और महिला जागृति फुटबॉल क्लब, अखलासपुर के बीच खेला गया. इसमें सबार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की. प्रथम हाफ में सबार की स्टार खिलाड़ी रेखा कुमारी ने जर्सी नंबर 04 से बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी.
दूसरे हाफ में रानी ने दागा दूसरा गोल
दूसरे हाफ में सबार की रानी कुमारी ने जर्सी नंबर 13 से गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद अखलासपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन सबार की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसके प्रयास सफल नहीं हो सके.
भभुआ और दुग्धा के बीच मुकाबला रहा गोलरहित
दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब भभुआ और फुटबॉल क्लब दुग्धा, अधौरा के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई शानदार प्रयास किये, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इस तरह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ.
Also Read : सासाराम में पटेल सेवा संघ की स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी, कोर कमिटी की बैठक में बनी रूपरेखा
रोशन अली रहे मुख्य रेफरी
मंच संचालन जिला संयोजक शौकत अली गद्दी ने किया. मुख्य रेफरी की भूमिका रोशन अली ने निभायी, जबकि अशरफ अली, अयूब अली एवं इम्तियाज अली सहायक रेफरी रहे.
Also Read : सासाराम में कार्यपालक सहायकों ने संगठन मजबूती और समस्याओं के समाधान पर किया मंथन
आयोजन में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
मौके पर अमजद अली, संजय माली, इमरान इदरीश, रामराज यादव, जितेंद्र राम, दिलीप कुमार पटेल, कमलेश कुमार, भीम यादव, मन्नान एवं अजय निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
Also Read : किसानों के सामने एमएसपी, मनरेगा और कॉरपोरेटीकरण बड़ी चुनौती: एआईकेएमएस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए