ePaper

निजी क्लिनिकों की औचक जांच में पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले मौजूद

Updated at : 11 Feb 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
निजी क्लिनिकों की औचक जांच में पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले मौजूद

KAIMUR NEWS.बुधवार को स्थानीय सीएचसी की प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता सिन्हा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने निजी क्लिनिकों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान जिन चिकित्सकों के नाम से निजी क्लिनिकों का निबंधन किया गया है, वे चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं मिले.

विज्ञापन

निबंधन किसी के नाम, संचालन कोई और कर रहा, क्षेत्र में चर्चा तेज

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में सात क्लिनिकों की हुई जांच

दुर्गावती

.बुधवार को स्थानीय सीएचसी की प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता सिन्हा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने निजी क्लिनिकों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान जिन चिकित्सकों के नाम से निजी क्लिनिकों का निबंधन किया गया है, वे चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं मिले. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच के क्रम में कुल लगभग सात क्लिनिकों की जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जिन डॉक्टरों के नाम से क्लिनिकों का पंजीकरण है, वे एक भी क्लिनिक में मौजूद नहीं थे. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि सभी पंजीकृत चिकित्सक एक साथ कहां गायब हो गये. सूत्रों की मानें तो यह भी चर्चा है कि कुछ निजी क्लिनिकों का निबंधन किसी अन्य व्यक्ति के नाम से है, जबकि संचालन कोई और कर रहा है. ऐसी स्थिति में इलाज के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता सिन्हा ने बताया कि दुर्गावती बाजार स्थित निजी क्लिनिकों की जांच की गयी. जांच के क्रम में जिन चिकित्सकों के नाम से निबंधन है, वे चिकित्सक मौके पर कहीं नहीं मिले, जबकि उनकी जगह पर अन्य लोग कार्य करते पाये गये. उन्होंने कहा कि मामले की आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन