फुटबॉल में रामपुर ने कुदरा को 1-0 से हराया

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 5:20 PM

विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में फुटबॉल और एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बशारत और काजल को पहला स्थान भभुआ सदर. जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में फुटबॉल और एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. दूसरे दिन के खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि कला संस्कृति युवा पदाधिकारी कैमूर सुमन सौरभ ने किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथि उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार, बिरजू पटेल आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में गुरुवार को फुटबॉल और एथलेटिक्स का आयोजन किया गया. फुटबॉल का फाइनल मैच कुदरा बनाम रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम एक शून्य से विजेता बनी. बेहतर खेल पर मैन ऑफ द मैच हरेंद्र पांडेय को घोषित किया गया. एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बशारत अंसारी प्रथम, ओम जी कश्यप द्वितीय, रविंद्र कुमार तृतीय व बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, जूही कुमारी द्वितीय और अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में महावीर कुमार प्रथम, फिरोज अली द्वितीय और दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उधर, 200 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में काजल कुमारी ने प्रथम, जूही ने द्वितीय और अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता, उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर हर्षवर्धन श्रीवास्तव, राजू कुमार पांडे, निरंजन कुमार, त्रिभुवन राम, इम्तियाज अली, असरफ अली, कृष्णावती जायसवाल, अर्पिता सिंह सहित काफी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन