ePaper

महाशिवरात्रि को लेकर महामंडलेश्वर धाम में तैयारी पूरी

Updated at : 14 Feb 2026 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर महामंडलेश्वर धाम में तैयारी पूरी

आज महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पवरा पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी महामंडलेश्वर महादेव धाम (माता मुंडेश्वरी धाम) में धार्मिक न्यास द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

भगवानपुर. आज महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पवरा पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी महामंडलेश्वर महादेव धाम (माता मुंडेश्वरी धाम) में धार्मिक न्यास द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. धार्मिक न्यास के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण वाजपेई ने बताया कि न्यास के सचिव अशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार महामंडलेश्वर स्वामी सह माता मुंडेश्वरी धाम की साफ सफाई करने के साथ मंदिर में विराजमान देवी देवताओं का मंडप तथा धाम को आकर्षक व सुगंधित पुष्पों व उससे बने हार से सजा दिया गया है. आज महाशिवरात्रि त्योहार की तड़के सुबह सर्वप्रथम सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में संस्था द्वारा पंचमुखी महामंडलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जायेगा. फिर बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं द्वारा महामंडलेश्वर महादेव का बारी-बारी से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पंडितों द्वारा किये जा रहे मंत्रोच्चार के मध्य रुद्राभिषेक किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक के लिए अब तक पांच शिवभक्तों ने न्यास कार्यालय में संपर्क कर बुकिंग करा लिया है, जो भक्त 751 रुपये में बुकिंग कराये हैं, वे अपने साथ पूजा की तमाम सामग्री लेकर धाम में पहुंचेंगे. वहीं, 3500 रुपये में बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को न्यास समिति तमाम पूजा सामग्री उपलब्ध करायेगी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ अतिरिक्त बलों की तैयारी महामंडलेश्वर धाम में की गयी है. वहीं, दर्शनार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से न्यासा कर्मी भी पूरे दिन सक्रिय नजर आयेंगे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन