आचार संहिता के बावजूद पुसौली बाजार में लगा है पोस्टर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 4:59 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है.

विज्ञापन

पुसौली. विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है. बावजूद इसके कुदरा प्रखंड के पुसौली बाजार में जनसुराज का पोस्टर खुलेआम बिजली के पोल पर टंगा देखा जा रहा है. इस पोस्टर पर प्रशांत किशोर सहित कई लोगों की तस्वीर भी लगी हैं. मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस तरह से पोस्टर बाजार के बीच दिखना आचार संहिता का खुला उल्लंघन माना जा रहा है. बाजार क्षेत्र में लगे इस पोस्टर को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है. लोगों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी बाजार में बिजली पोल पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाना गलत है और प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन