दो दिन पहले जेल से छूटी महिला फिर 31 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार, पुरुष साथी भी पकड़ा गया
भारी मात्रा में शराब के साथ दूसरी बार पकड़े गये महिला व पुरूष | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : भभुआ में दो दिन पहले ही शराब मामले में जेल से छूटे एक महिला और पुरुष को उत्पाद पुलिस ने फिर से 31 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
Kaimur News : महज दो दिन पहले ही शराब मामले में जेल से बाहर निकली एक महिला रविवार को दोबारा शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर ली गयी. उत्पाद पुलिस ने उसके साथ एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 31 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर कैमूर आ रहे थे.
आपके शहर में
जेल से छूटने के दो दिन बाद फिर पकड़ी गयी महिला
गिरफ्तार महिला की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या पांच निवासी गोविंद जायसवाल की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. उत्पाद पुलिस के अनुसार रूबी देवी दो दिन पहले ही शराब मामले में जेल से बाहर निकली थी. इसके बाद रविवार को वह फिर शराब की खेप के साथ पकड़ी गयी.
Also Read : सासाराम में पटेल सेवा संघ की स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी, कोर कमिटी की बैठक में बनी रूपरेखा
बाइक पर शराब लेकर यूपी से आ रहे थे दोनों
गिरफ्तार पुरुष की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बियूर गांव निवासी जमुना साह के पुत्र मनीष जायसवाल के रूप में हुई है. उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर 31 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर उत्तर प्रदेश से आ रहे थे.
Also Read : सासाराम में कार्यपालक सहायकों ने संगठन मजबूती और समस्याओं के समाधान पर किया मंथन
गुप्त सूचना पर उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई
उत्पाद पुलिस को दोनों के शराब लेकर आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद उनकी बाइक की जांच की गयी, जिसमें कुल 31 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया.
एफआईआर दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल
मामले में गिरफ्तार महिला और पुरुष के खिलाफ उत्पाद थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है. कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Also Read : किसानों के सामने एमएसपी, मनरेगा और कॉरपोरेटीकरण बड़ी चुनौती: एआईकेएमएस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए