कैमूर में पंखा ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया व्यक्ति, बुरी तरह झुलसा

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कुड्डी गांव में पंखा ठीक कर रहे 40 वर्षीय नगादु बिंद बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गए. आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Kaimur News : चांद प्रखंड क्षेत्र के कुड्डी गांव में गुरुवार को पंखा ठीक करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया. हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा नगादु बिंद

पीड़ित की पहचान कुड्डी गांव निवासी करीब 40 वर्षीय नगादु बिंद के रूप में हुई है. नगादु बिंद ने बताया कि घर में लगा पंखा खराब हो गया था. वह पंखे को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गये और बुरी तरह झुलस गये.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

घटना के बाद परिजनों में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों ने तत्काल नगादु बिंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया. यहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Also Read : बक्सर में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने ऊर्जा के भविष्य पर रखे विचार, क्षमा कुमारी रहीं प्रथम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन