चैनपुर में नशे की हालत में हंगामा कर रहे छह लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आई है, जहां नशे की हालत में हंगामा कर रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और हाटा बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगरिया गांव निवासी शिवहर प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार, ज्वाला तिवारी के पुत्र राजकुमार तिवारी, नरेश पासवान के पुत्र विमलेश कुमार, लोहरा गांव निवासी सत्तार बिंद के पुत्र मंटू बिंद तथा हाटा निवासी रामचंद्र हलवाई के पुत्र सत्यम हलवाई और दिल मोहम्मद राईन के पुत्र पिंटू राईन के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जगरिया गांव में तीन लोगों के हंगामा करने की मिली थी सूचना

मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जगरिया गांव में तीन लोगों के नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, लोहरा गांव से मंटू बिंद तथा हाटा बाजार से सत्यम हलवाई और पिंटू राईन को पकड़ा गया.

Also Read : कैमूर में अनुमंडलीय अस्पताल में जीएनएम से मारपीट का आरोप, 10 स्वास्थ्यकर्मियों ने एसडीएम से की शिकायत

मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में थे. पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. इसके बाद सभी को थाना लाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.

Also Read : कैमूर में बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम

सभी आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की हालत में हंगामा करने वालों के खिलाफ सूचना मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : कैमूर में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए रात्रि रक्त पट्ट सर्वेक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन