कैमूर में मदुरना पहाड़ी के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन

शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपी| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में मदुरना पहाड़ी के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उस पर FIR दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना पहाड़ी के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मदुरना गांव निवासी रामजी सिंह के 44 वर्षीय पुत्र सतमी सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि सतमी सिंह मदुरना पहाड़ी के पास शराब के नशे में काफी देर से हंगामा कर रहा था. इसकी सूचना मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस को देखते ही भागने का किया प्रयास

पुलिस टीम को देखते ही सतमी सिंह वहां से भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि, सशस्त्र बलों के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की गयी.

Also Read : रोहतास में विकास योजनाओं पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, 3,390 में 3,365 योजनाएं पूरी

मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. उन्होंने बताया कि सतमी सिंह को पूर्व में भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया जा चुका है.

Also Read : रोहतास: नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सतमी सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शराब के सेवन और इससे जुड़े मामलों में उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : सासाराम: जिले के तीन थानों में थानाध्यक्ष बदले, पुलिस विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन