कैमूर में 48 लीटर बीयर के साथ नाबालिग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग की छापेमारी; तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच शुरू
बीयर के साथ नाबालिग गिरफ्तार
Kaimur Minor Arrest With liquor : कैमूर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 48 लीटर बीयर के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. बाइक भी जब्त की गई. बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है. मामले में बड़े तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है.
Kaimur Minor Arrest With liquor : कैमूर जिले के मोहनियां शहर में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार की रात दुघरा गांव के पास टीम ने सघन वाहन जांच के दौरान 48 लीटर बीयर के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार नाबालिग मोहनिया थाना क्षेत्र का निवासी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
आपके शहर में
गुप्त सूचनाके आधार पर की कार्यवाई
उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित चेकिंग अभियान के तहत की गई. विभाग की टीम लगातार शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति बाइक से बीयर की खेप ले जा रहा था. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने मोहनिया थाना क्षेत्र के दुघरा गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया.
Kaimur News : वाहन जांच के दौरान खुला मामला
चेकपोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार की गतिविधि संदिग्ध लगी. जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 48 लीटर बीयर बरामद की गई, जिक्से बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मौके पर ही पकड़ लिया.
अधिकारियों के मुताबिक, इतनी मात्रा में शराब मिलने से यह साफ है कि इसे किसी बड़े नेटवर्क के तहत ले जाया जा रहा था. हालांकि फिलहाल इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.
Minor Arrest : बाइक जब्त, केस दर्ज
बरामद बीयर और जब्त मोटर साइकिल को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया गया है. साथ ही ने पुष्टि की कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है. गिरफ्तार नाबालिग के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. किसी भी हालत में शराब की तस्करी या अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Utpad Vibhag : शराब तस्करों पर कड़ी नजर
अधिकारियों का कहना है कि अक्सर तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए ग्रामीण रास्तों और सुनसान इलाकों का सहारा लेते हैं. लेकिन अब विभाग की टीम हर स्तर पर सक्रिय है और ऐसे प्रयासों को नाकाम किया जा रहा है.
Also Read : कैमूर के कुदरा में गिरी छत, मलबे में दबने से गर्भवती महिला की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए