कैमूर के कुदरा में गिरी छत, मलबे में दबने से गर्भवती महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Kaimur Pregnant Woman Death : कैमूर में निर्माणाधीन घर की छत गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई. घटना केवढ़ी गांव की है, जहां प्रसव से पहले ही महिला मलबे में दब गई. ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Kaimur Pregnant Woman Death : कैमूर के कुदरा में शुक्रवार को एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां निर्माणाधीन घर की छत गिरने से एक गर्भवती महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई. मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव निवासी रंजू देवी के रूप में की गई है. जानकारी के आनुसार, महिला का डिलीवरी एक-दो दिनों के भीतर होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रंजू देवी के घर में इन दिनों ढलाई का काम चल रहा था. निर्माण के दौरान सीमेंट और मसाला तैयार करने के लिए कंडी-पटिया की बनी छत का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी बीच अचानक छत कमजोर होकर भरभराकर गिर गई. उस समय रंजू देवी घर के अंदर मौजूद थीं और देखते ही देखते वह मलबे के नीचे दब गईं.

Pregnant Woman Death : घटना के बाद मची अफरा-तफरी

जैसे ही छत गिरने की आवाज हुई, आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई. सभी लोग मिलकर महिला को बचाने में जुट गए. ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर रंजू देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

जानकारी के आनुसार महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं और बाहर निकालने के कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. एक तरफ जहां घर में नए मेहमान के आने की तैयारी थी, वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

Kaimur News : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रंजू देवी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हर किसी की आंखें नम हैं. गर्भवती महिला की इस तरह मौत होने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

Roof Collapse : पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छत गिरने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

लापरवाही पर उठ रहे सवाल

इस हादसे के बाद निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सावधानी बरती जाती तो शायद इस तरह की घटना टाली जा सकती थी. अब लोग प्रशासन से भी मांग कर रहे हैं कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए.

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सबक भी है. अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं.

Also Read : कैमूर में लौटेगा बीट पुलिसिंग और स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग का दौर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा; जानें क्या है पुलिस का नया प्लान?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन