कैमूर : शराब के नशे में गांव में हंगामा, पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को दबोचा
शराब के नशे में गिरफ्तार पियक्कड़
चैनपुर के खड़ौरा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव में तीन लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची तो तीनों आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खड़ौरा गांव निवासी रूपनारायण राम के पुत्र चुनमुन प्रसाद, अशोक पासवान के पुत्र अमित कुमार और कुबेर राजभर के पुत्र अंबिका राजभर के रूप में हुई है.
मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने कहा, नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. गांव में शराब के नशे में हंगामा करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
ALSO READ : कैमूर में शौच के लिए घर से निकले 81 साल के व्यक्ति की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










