कैमूर में शौच के लिए घर से निकले 81 साल के व्यक्ति की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
भभुआ के सोनहन थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकले 81 वर्षीय वृद्ध की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
Kaimur Crime : सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का कझार गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. शौच के लिए बधार की ओर निकले 81 वर्षीय वृद्ध की पानी भरे गड्ढे में गिरने से डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़का कझार निवासी स्व. बोधा चौधरी के पुत्र छट्ठू चौधरी के रूप में हुई है.
शौच के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरे वृद्ध
मृतक के परिजन रामप्रवेश चौधरी ने बताया कि छट्ठू चौधरी मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव स्थित बधार में शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान शौच करते समय वह अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गये. गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गयी.
देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश
परिजनों के अनुसार, शाम होने के बाद भी जब वृद्ध घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को पानी भरे गड्ढे में उनके डूबने की जानकारी मिली. ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
घटना के बाद परिजन वृद्ध के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सूचना मिलने पर सोनहन थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने रात में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
81 वर्षीय वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी हादसे के बाद मातम का माहौल है. पानी भरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत ने ग्रामीणों को भी चिंतित कर दिया है.
ALSO READ : कैमूर में 65 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, दो नामजद गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










