वीआइपी कॉलोनी में बंद घर से 20 लाख के गहने चोरी, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
वीआइपी कॉलोनी में बंद घर से 20 लाख के गहने चोरी, केस दर्ज

ऑपरेशन कराने गया था परिवार, सासाराम से लौटने पर खुला चोरी का राज

विज्ञापन

ऑपरेशन कराने गया था परिवार, सासाराम से लौटने पर खुला चोरी का राज भभुआ सदर. शहर के वार्ड तीन, वीआइपी कॉलोनी स्थित एक बंद घर से संदिग्ध अवस्था में 20 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर के लोग कुछ दिन पहले एक परिजन का ऑपरेशन कराने के लिए सासाराम (रोहतास) गये थे. इस मामले में वीआईपी कॉलोनी निवासी सत्येंद्र तिवारी के बेटे विनीत कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह व उनका परिवार 21 फरवरी को अपने किराये के मकान का ताला बंद कर सासाराम चले गये थे, जहां उनके पथरी का ऑपरेशन होना था. ऑपरेशन के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा था. डिस्चार्ज होने के बाद जब वह सपरिवार वापस भभुआ स्थित घर लौटे, तो घर के मुख्य द्वार का ताला बंद मिला. इसके बाद जब वे ताला खोलकर अंदर गये व उनकी पत्नी ने कमरे के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी का ताला खोला, तो उनके होश उड़ गये. अलमारी में एक टिफिन बॉक्स के अंदर रखे सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के हार, दो सोने की चेन व लॉकेट गायब थे, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बतायी गयी है. पीड़ित ने पूर्व में उसी मकान के कमरे में रह रही दो लड़कियों पर चोरी का शक व्यक्त करते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है. मामले में अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गयी है व पुलिस गहन अनुसंधान में जुट गयी है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन