रामगढ़ के पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में ग्राम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में गांव के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें जीपीडीपी योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श शामिल है.

विज्ञापन

Kaimur Gram Sabha Baithak : भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक पहाड़ी की तलहटी में बने नए पंचायत सरकार भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया अनिता देवी ने की. बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि इसमें शामिल हुए.

विज्ञापन

बैठक में गांव के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. खासकर ग्राम पंचायत विकास योजना यानी जीपीडीपी के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही आने वाले समय में किन योजनाओं को प्राथमिकता देनी है, इस पर भी विचार किया गया.

विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा

ग्राम सभा में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, नाली-गली निर्माण, मनरेगा और नल-जल योजना जैसे अहम विषयों पर बात हुई. लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. कई ग्रामीणों ने बताया कि कुछ योजनाओं का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है.

मुखिया अनिता देवी ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने की कोशिश होगी. अधिकारियों और कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Kaimur Gram Sabha : पुरानी और चल रही योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पहले से पूरी हो चुकी योजनाओं की भी जांच की गई. यह देखा गया कि उनका लाभ लोगों को सही तरीके से मिल रहा है या नहीं. इसके साथ ही जो योजनाएं अभी चल रही हैं, उनकी प्रगति पर भी चर्चा हुई.

कुछ योजनाओं में देरी को लेकर सवाल उठे. इस पर संबंधित कर्मियों ने जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया. ग्राम सभा में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया गया.

राशन कार्ड सुधार पर खास जोर

बैठक का एक बड़ा मुद्दा राशन कार्ड रहा. कई लोगों ने शिकायत की कि उनके कार्ड में गलतियां हैं या अब तक कार्ड बना ही नहीं है. इस पर तय किया गया कि तय समय सीमा के भीतर नए पात्रों का राशन कार्ड बनाया जाएगा.

साथ ही पुराने कार्ड में जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया. ताकि किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो.

जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की रही मौजूदगी

इस ग्राम सभा में मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह यादव, पीआरएस जयराम सिंह, आवास सहायक, वार्ड सदस्य कंचन देवी, सत्येंद्र साह, उमेश साह, डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार और जीविका दीदी रीता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.

सभी ने मिलकर पंचायत के विकास के लिए सुझाव दिए. बैठक में गांव के विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन