कैमूर : रामगढ़ में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की हालत में 5 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत नशे की हालत में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में शराब सेवन के खिलाफ पुलिस के बढ़ते अभियान का हिस्सा है.

विज्ञापन

रामगढ़. शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया. गश्त के दौरान मोहनपुर मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले लोगों की जांच की.

विज्ञापन

जांच में नशे की हालत में मिले

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पांच लोग नशे की हालत में पाए गए. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लबेदही निवासी संतोष चौधरी, पिता स्व. हरि चौधरी, कोहरौला निवासी राजेश कुमार चौधरी, पिता बिरजू चौधरी, सहूका गांव निवासी पंचदेव पासी, पिता टुनटुन पासी, पप्पू बिंद, पिता ललिता बिंद और उपेंद्र कुमार, पिता स्व. लाल पासी के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया.

थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network
थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

थाने लाने के बाद सभी आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मोहनिया भेज दिया.

शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान

पुलिस की ओर से शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्ती, वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को की गयी कार्रवाई को भी इसी अभियान की कड़ी बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब के सेवन और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ : अखिनी फायरिंग कांड: पांचवां आरोपित आसिफ रजा गिरफ्तार, गुजरात भागने की फिराक में था

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन