इंटर परीक्षा देने जा रही छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल, रेफर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 3:43 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी.

विज्ञापन

फोटो :-2अस्पताल में होता घायल का इलाज मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया. घायल छात्रा की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी राम सिंहासन पासवान की पुत्री शोभा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कुदरा से छात्रा अपने पिता के साथ बाइक से परीक्षा देने मोहनिया के महाराणा प्रताप कॉलेज जा रही थी. इसी दौरान बरेज गांव के समीप एनएच-19 पर एक तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को ले जा रही बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. दुर्घटना के बाद घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया. इधर, सूचना पर जिला पार्षद गीता पासी अस्पताल पहुंची और घायल छात्रा की स्थिति की जानकारी ली तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि घायल छात्रा के सिर में गंभीर चोट आयी थी, जिसमें तीन टांके लगाये गये हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच और इलाज के लिए उसे सिटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है. फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन