अब नहीं रहे मोहनिया के पूर्व विधायक शिवधार पासवान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 9:45 PM
990 से 1995 तक मोहनिया के विधायक रहे शिवधार पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार की शाम शहर के चकबंदी रोड में स्थित अपने आवास पर बीमार चल रहे मोहनिया के पूर्व विधायक शिवधार पासवान का 68 साल की उम्र में निधन हो गया.
भभुआ नगर. 1990 से 1995 तक मोहनिया के विधायक रहे शिवधार पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार की शाम शहर के चकबंदी रोड में स्थित अपने आवास पर बीमार चल रहे मोहनिया के पूर्व विधायक शिवधार पासवान का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. शिवधार पासवान की तबीयत तीन-चार दिनों से ज्यादा खराब थी और उनका इलाज चल रहा था. शुक्रवार की शाम पूर्व विधायक के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी. कई जनप्रतिनिधि व नेता उनके आवास पर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी. पूर्व विधायक शिवधार पासवान बहुत ही व्यावहारिक व सामाजिक कार्यकर्ता थे. – 1980 में अपने पिता के खिलाफ लड़े थे विधायक का चुनाव दरअसल, मोहनिया के पूर्व विधायक शिवधार पासवान 1980 में मोहनिया के विधायक सीट पर अपने पिता के खिलाफ चुनाव लड़ा थे. शिवधार पासवान लोक दल पार्टी से चुनाव लड़े थे. वहीं, उनके पिता भागवत प्रसाद जनता पार्टी से चुनाव लड़े थे. मगर इस चुनाव में पिता-पुत्र दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा था. इसके बाद 1990 में शिवधार पासवान मोहनिया विधानसभा सीट से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े. इस दौरान इनके विपक्षी कांग्रेस के टिकट पर महावीर पासवान को चुनाव में पटकनी देकर मोहनिया विधायक सीट को जीत लिया. 1990 से 1995 तक मोहनिया विधायक की कुर्सी पर विराजमान रहे. 1995 में शिवधार पासवान चुनाव लड़े और वे हार गये. – भभुआ सिविल कोर्ट में अधिवक्ता भी रह चुके हैं शिवधार पासवान शिवधार पासवान का जीवन सिर्फ राजनीति में ही नहीं रहा. बल्कि शिवधार पासवान अधिवक्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं. शिवधार पासवान वरीय अधिवक्ता भभुआ सिविल कोर्ट में निमित्त वकालत करते थे और 1988 में शिवधार पासवान जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य बने थे. इसकी जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ कैमूर के पूर्व संयुक्त सचिव सह अधिवक्ता मंटू पांडे ने बताया कि स्व शिवधार पासवान भभुआ सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं. जानकार बताते हुए हैं कि बिहार स्टेट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन पटना के अध्यक्ष भी मोहनिया के पूर्व विधायक शिवधार पासवान रहे चुके हैं. – अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ शुक्रवार की शाम मोहनिया के पूर्व विधायक शिवधार पासवान के निधन की सूचना पर लोग उनके आवास पर पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राजनीतिक गलियारे से चंद्रप्रकाश आर्य, भभुआ की पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय सहित कई राजनीतिक लोग पहुंचे और उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










