शॉर्ट सर्किट से मेडिकल दुकान में लगी आग, दो लाख से अधिक की क्षति
kaimur news.थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित एक निजी मेडिकल दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे बिक्री के लिए रखी गयी दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना मंगलवार की रात करीब 8.00 बजे की बतायी जाती है.
सीएचसी के पास घटना, दवाइयों सहित उपकरण जले फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, मुआवजा के लिये आवेदन की तैयारी प्रतिनिधि, भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित एक निजी मेडिकल दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे बिक्री के लिए रखी गयी दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना मंगलवार की रात करीब 8.00 बजे की बतायी जाती है.बताया जाता है कि मेडिकल दुकान के मालिक चैनपुर थाना क्षेत्र के ओखरा गांव निवासी घनश्याम कुमार, पिता श्याम सुंदर सिंह, दुकान का शटर गिराकर अपने गांव लौट गये थे. इसी दौरान आग लग गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज ने फोन के माध्यम से मेडिकल दुकान मालिक को इसकी सूचना दी.सूचना मिलते ही मेडिकल दुकान मालिक आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ स्टाफ के सहयोग से सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.पीड़ित मेडिकल दुकान मालिक घनश्याम कुमार ने बताया कि इस घटना में दवाइयों के साथ-साथ दो प्रिंटर मशीन, इनवर्टर, कंप्यूटर, लेमिनेशन मशीन, पानी गर्म करने वाली मशीन व काउंटर में रखे करीब 5 से 6 हजार रुपये नगद आग की भेंट चढ़ गये.उन्होंने बताया कि गांव से निकलने के दौरान ही फायर ब्रिगेड की टीम को फोन से सूचना दी गयी थी, बावजूद इसके फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची और केवल आश्वासन मिलता रहा.खबर लिखे जाने तक पीड़ित मेडिकल स्वामी द्वारा मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन देने की बात कही जा रही थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए