कुडासन पंचायत की महिला सरपंच के साथ मारपीट

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 3:30 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कुडासन पंचायत की महिला सरपंच के साथ कुछ लोगों ने सोमवार को जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट की

विज्ञापन

भभुआ सदर. थाना क्षेत्र की कुडासन पंचायत की महिला सरपंच के साथ कुछ लोगों ने सोमवार को जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट की. इस मामले में महिला सरपंच थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव निवासी निहोर पासवान की पत्नी मराछी कुंवर ने सदर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज के लिए आवेदन दिया है. महिला सरपंच ने बताया कि वह सोमवार की शाम पांच बजे भभुआ से अपने गांव शिवपुरा लौट रही थी. इसी बीच कुडासन मोड़ पर वह जैसे ही वाहन से नीचे उतरी, उसी वक्त कुडासन गांव निवासी राजेश त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी सहित अन्य नामजद लोग अचानक उसे जातिसूचक गालियों का प्रयोग करने लगे और उसकी सरपंच गिरी छुड़ाने की धमकी देते हुए उसे लात-घूसों से पीटने लगे. महिला सरपंच ने मारपीट के दौरान चार हजार रुपये व सोने के गहने भी छीन लेने का आरोप लगाया है. पुलिस आवेदन पर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन