हक के लिए 20 से 25 तक गांवों में होगा किसानों का जुटान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 10 May 2026 5:52 PM

विज्ञापन

किसान महासभा की बैठक में सिंचाई, खाद व बीमा के मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन

किसान महासभा की बैठक में सिंचाई, खाद व बीमा के मुद्दों पर चर्चा भभुआ. अखिल भारतीय किसान महासभा के स्थापना दिवस पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित भाकपा माले के प्रधान कार्यालय में किसान महासभा कैमूर की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में किसानों के हक से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया कि कसेर वितरणी का पानी टेल तक पहुंचाने, किसानों को समय पर खाद, बीज व अन्य कृषि सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा फसल बीमा की गारंटी सुनिश्चित कराने जैसे मुद्दों पर किसानों को जागरूक किया जायेगा. संगठन की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन व सरकार पर दबाव बनाने हेतु धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसे लेकर 20 मई से 25 मई तक भभुआ प्रखंड के रतवार, दलिपुर, भरिगांवा, मरिचांव, जिगनपुरवा, मिठापुर, शिवपुर, निबी सहित विभिन्न गांवों में किसानों का जुटान कराया जायेगा. बैठक में जिला सचिव विजय सिंह यादव, मोरध्वज सिंह, लालजी सिंह, भूपेंद्र लाल, बजरंगी प्रसाद, मनीष कुमार व त्रिभुवन राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन